थाना पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्मी लोको पायलट को दिल्ली से गिरफ्तार किया

रेलवे में नौकरी करते हुए दुष्कर्म का आरोपी लोको पायलट को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्मी लोको पायलट को दिल्ली से गिरफ्तार किया

-ग्वालियर की पड़ाव थाना पुलिस ने नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे। रेलवे के लोको पायलट सोहन पाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी लोको पायलट कुछ महीने पहले ग्वालियर में रहकर रेलवे में नौकरी कर रहा था। इस दौरान आरोपी लोको पायलट सोहन पाल ने अपने दोस्त की बहन के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता दिल्ली की रहने वाली थी। वह यहां ग्वालियर में लक्ष्मीबाई कॉलोनी रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अपने भाई के दोस्त से हुई। जो यहां रहकर ग्वालियर रेलवे में लोको पायलट के तौर पर नौकरी कर रहा था। उसने काफी दिनों तक उसके साथ शादी का झांसा से देकर शारीरिक संबंध बनाएं।
इसके बाद आरोपी लोको पायलट सोहन पाल का तबादला दिल्ली हो गया। दिल्ली पहुंचने के बाद सोहन अपने वायदे से मुकर गया। अपने साथ हुई दुष्कर्म की वारदात की शिकायत पीड़ित महिला ने ग्वालियर के पड़ाव थाना पुलिस से की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस लंबे समय से रेलवे के लोको पायलट सोहन पाल की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन सोहन पाल हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा था। लिहाजा पड़ाव थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
बाइट-निरंजन शर्मा,एडिशनल एसपी,ग्वालियर